नकदी और सोना लेकर प्रेमी के साथ युवती फरार
मुरादाबाद, जून 24 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 21 जून की रात उसकी 20 वर्षीय बेटी अपने चाचा के घर पर सो रही थी। रात 3 बजे उसकी बेटी बिना बताए घर से चली गई। जानकारी करने के बाद पता चला कि कुंदरकी ब्लाक के गांव काजीपुरा निवासी मनीष पुत्र विजय सिंह अपने साथी अजीत पुत्र प्रताप के सहयोग से उसकी बेटी को अपने साथ भगा ले गया है। उसकी बेटी अपने चाचा के घर से पचास हजार की नकदी के अलावा सोने के जेवर भी ले गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बेटी को बहलाकर ले जाने में दो पर मुकदमा यह भी पढ़ें- युवती प्रेमी के साथ फरार, मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.