गंगापार, मई 18 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के एकौनी गांव स्थित लालतारा मजरा में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। पीड़िता ममता देवी पत्नी मोहित भारतीय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि देर रात चोर घर के अंदर घुस गए और कमरे में रखी आलमारी का लॉक खोलकर सोने-चांदी के जेवरात व करीब 30 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सुबह करीब चार बजे घटना की जानकारी होने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कौंधियारा पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...