कौशाम्बी, मार्च 26 -- कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई जलालपुर निवासी शत्रुघ्न पुत्र बच्चालाल ने बताया कि 24 मार्च को वह किसी काम से मंझनपुर आए थे। शाम को लौटते वक्त कोर्रों गांव स्थित निजी इंटर कॉलेज के समीप गाड़ी खड़ी कर सामान खरीदने लगे। इस दौरान बैग गाड़ी में ही रखा था। तभी एक बाइक सवार तीन युवक आए और बैग लेकर भाग निकले। पीड़ित के अनुसार बैग में मोबाइल फोन व 10 हजार 500 रुपये नकद थे। पीछा करने के बाद भी आरोपी पकड़े नहीं जा सके। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने उचक्कों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल सुनील सिंह का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.