बरेली, अप्रैल 4 -- भोजीपुरा। भोजीपुरा के एक गांव में रहने वाली युवती की अगले माह शादी होने वाली थी। परिजन ने शादी के लिए सोने-चांदी के जेवर खरीदकर रखे थे। शादी की व्यवस्था के लिए दो लाख रुपये भी घर में रखे थे। इसी बीच युवती को उसके गांव का ही प्रेमी पंकज फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती की मां का आरोप है कि बेटी की शादी के लिए उन्होंने जो जेवर और रुपये रखे थे, वे भी दोनों ले गए। पुलिस ने युवती की मां तहरीर पर प्रेमी पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.