हमीरपुर, अप्रैल 1 -- सरीला। थाना जरिया और जलालपुर में अलग-अलग दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज किया गया है। जरिया थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 29 मार्च को घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजन का आरोप है कि गांव का ही एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।इसी तरह थाना जलालपुर क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के साथ घर में रखी नगदी और जेवरात भी गायब बताए जा रहे हैं। किशोरी के बाबा ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि सोमवार को वह खेतों में कटाई करने गए थे और घर पर अपनी 16 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.