भदोही, मई 10 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। मध्य प्रदेश से गोपीगंज जा रही महिला के साथ उचक्कागिरी हुई है। आटो में उसका बैग बदल दिया गया। लाखों रुपये के गहने एवं नकद रुपये गायब होने के मामले में पुलिस को अवगत कराया गया है। गोपीगंज थाना क्षेत्र निवासी मनीष नामक युवक रीवा, मध्य प्रदेश से अपनी बुआ को लिवाकर घर आ रहा था। बस चालक ने दोनों को औराई चौराहे पर गत दिनों उतारने का काम किया। उसके बाद घर जाने को उन्होंने आटो की सवारी की। आटो चालक ने दोनों को गोपीगंज में छोड़ दिया। वहां से दूसरे आटो से वह घर तक पहुंचे। यह भी पढ़ें- महिला का खोया पर्स और मंगलसूत्र पुलिस ने खोजा घर पहुंचने पर जब महिला ने अपना बैग चेक किया तो पैरों तले जमीन खिसक गई। बैग बदल दिया गया था। पुलिस को तहरीर देकर महिला ने बताया कि औराई में आटो पर सवार होने के बाद बैग को बदला गया। बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.