रांची, अप्रैल 25 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के विंध्यावासनी नगर निवासी कामेश्वर प्रसाद ने प्रतिभोज के दौरान नकदी और जेवरात की चोरी का मामला शुक्रवार को रातू थाना में दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार 23 अप्रैल को उनके पुत्र के प्रतिभोज में उपहार स्वरूप मिली नकदी और जेवरात एक बैग में रखे हुए थे। इसी दौरान तीन युवकों ने टेंट का पर्दा काटकर घर में प्रवेश किया और बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भाग रहे संदिग्ध युवकों की पहचान सपन गोप, निशांत मुंडा और राज मुंडा के रूप में की। खोजबीन के दौरान निशांत मुंडा को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की और बताया कि बैग को कुएं में फेंक दिया गया, जबकि रकम आपस में बांटने की योजना थी। पीड़ित के अनुसार चोरी गई राशि करीब एक से डेढ़ लाख रुपये और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.