नकदी और गहना के लिए मामा को मार डाला, दिल्ली में भांजी ने दिया वारदात को अंजाम
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- लालच ने एक बार फिर रिश्ते की कत्ल कर दी। दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक 24 साल की महिला ने अपने दो पुरुष साथियों के साथ मिलकर अपने 60 साल के मामा की हत्या कर दी। उसने अपने मामा के घर से नकदी और गहने लूटने की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना रोहिणी दक्षिण इलाके के रोहिणी सेक्टर-3 में हुई, जहां राकेश खन्ना अपनी पत्नी के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय खन्ना घर पर अकेले थे क्योंकि उनकी पत्नी बाहर गई हुई थीं। जब वह लौटीं तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ और खन्ना को बेहोश पाया। उनका मोबाइल फोन, नकदी और गहने भी गायब थे। खन्ना को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 5 घंटे तक प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.