प्रयागराज, जनवरी 3 -- कीडगंज में मधवापुर स्थित एक महिला के कमरे से नकदी और लाखों कीमत के आभूषण चोरी कर लिए गए। चोरी कमरे का ताला खोलकर की गई। कौंधियारा में बकरावा निवासी गीता पटेल की तहरीर के मुताबिक, वह मधवापुर में किराए के कमरे में रहती है। बीते महीने वह पति के घर घूमने गई थी। चार दिन बाद वापस कमरे पर लौटी तो पता चला कि कमरे में चोरी हो गई है। सारा सामान बिखरा था। चोर कमरे में रखा तीन हजार रुपये नकद, पांच ग्राम सोने का मंगलसूत्र, तीन ग्राम सोने की बाली और चांदी की दो बिछिया ले गया है। गीता के मुताबिक चोरी चाभी से ताला खोलकर की गई और चोरी के बाद कमरे में ताला बंद कर दिया गया था। कीडगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...