भदोही, मार्च 6 -- भदोही, संवाददाता। जिले के ज्ञानपुर कोवताली पुलिस ने दो चोरों को दबोचा। उनके पास से चोरी के आभूषण एवं 39 हजार रुपये नकद बरामद किया गया। फरार तीसरे आरोपित को तलाशा जा रहा है। अनिल कुमार गुप्ता के भिदिरा मकान में चोरी हुई थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपितों की तलाश शुरू कर दिया था। मुखबिर की सूचना पर निहाल अली और नौशाद निवासी पुरानी बाजार को गिरफ्तार किया गया। जबकि अर्पित निवासी कांशीराम कालोनी की तलाश चल रही है। पुलिस ने उनके पास से सोने की सिकड़ी, झुमका, अंगूठी, लाकेट समेत लाखों का आभूषण एवं 39 हजार नकदी बरामद किया। पुलिस टीम में रामधनी यादव, निरंजन मौर्य, मारुतिनन्दन दुबे, राहुल कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.