जौनपुर, मार्च 19 -- जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की किशोरी पड़ोसी गांव के युवक के साथ फरार हो गई। पिता की तहरीर में वह 10 हजार नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण भी ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में कहा है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को पड़ोसी गांव के कुणाल कुमार बहला फुसला कर भगा ले गया। उसने यह भी कहा कि उसकी बेटी घर से जाते समय 10 हजार नगदी समेत सोने की चेन, हार, झुमका, कंगन भी लेकर चली गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.