चक्रधरपुर, मार्च 14 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत भवन में जेएसएलपीएस के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बसंती पुरती, विशिष्ट अतिथि मुखिया मिथुन गागराई और कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत स्थानीय महिला मंडल की सदस्यों ने पारंपरिक गीतों के साथ किया। इस अवसर पर समाज और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए महिलाओं के अटूट साहस और आत्मनिर्भरता की सराहना की। इस कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.