चक्रधरपुर, जनवरी 2 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत भवन प्रांगण में वृद्धा विधवा, दिव्यांग एवं असहाय 150 लोगों के बीच विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया मिथुन गागराई ने कंबल वितरण किया। इस मौके पर कहा कि नकटी पंचायत में सारे गांव जंगल क्षेत्र में आते हैं जिस कारण गरीब असहाय तथा वृद्ध व्यक्तियों को चिह्नित कर कंबल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा यह कंबल झारखंड सरकार के सौजन्य से दी जा रही है। जिससे इस भीषण ठंड में लोगों को राहत मिल सके। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.