कानपुर, दिसम्बर 24 -- कानपुर। गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र मैथानी मसवानपुर स्थित नकटी तालाब का मुद्दा सदन में उठाएंगे। बुधवार को विधान सभा में दी गई याचिका स्वीकृत हो गई। विधायक के मुताबिक, पक्का तालाब और मामा तालाब के ठीक मध्य में नकटी तालाब स्थित है। नकटी तालाब 9800 वर्गगज में है। इसमें मिट्टी पाटकर भूमाफियाओं द्वारा करीब 70 प्रतिशत जमीन पर कब्जा कर फर्जी अभिलेखों के जरिए प्लाटिंग कर बेच डाली गई। इसके चलते प्राचीन तालाब का वजूद धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। तालाब व सार्वजनिक भूमि पर भूमाफियाओं का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तालाब की जमीन कब्जा कर फर्जी प्लाटिंग कर करोड़ो रूपये कमाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। विधायक ने चेतावनी दी और कहा बेहतर होगा ऐसे लोग स्वयं तालाब की जमीन से अपना अवैध कब्जा हटा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.