नकटीदेई में मिला मानव कंकाल का सिर, सनसनी
बस्ती, अप्रैल 11 -- कप्तानगंज। स्थानीय थानाक्षेत्र के नकटीदेई सीवान में एक कंकाल का सिर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि कंकाल का सिर पुराना लग रहा है। जांच के लिए भेजा जा रहा है। नकटीदेई गांव के सीवान में उसे वक्त अफरातफरी मच गई, जब खेती करने गए कुछ लोगों ने एक मानव के सिर का कंकाल दिखा। सिर का कंकाल मिलने पर से गांव में सनसनी फैल गई। लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना डायल हंड्रेड के जरिए कप्तानगंज पुलिस को दी। सूचना पर कप्तानगंज पुलिस पहुंची और उसे कब्जे में लेकर थाने आई और जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस के मुताबिक मानव कंकाल का सिर काफी पुराना लग रहा है। पुलिस ने जांच के लिए उसे प्रयोगशाला भेजने की बात कही। पुलिस और स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.