गिरडीह, दिसम्बर 23 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार पुलिस सिरसाय में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की पीट पीट कर हुई निर्मम हत्या कांड के मुख्य आरोपी माले नेता किशोरी अग्रवाल को पुलिस ने सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी थाना प्रभारी सत्येंद्र पाल ने दी। घटना के पांचवें दिन यह गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। किशोरी की गिरफ्तारी धनवार से ही की गई है। बता दें कि घटना के बाद से ही पुलिस इस घटना में संलिप्त लोगों की खोज में ताबड़तोड़ छापामारी कर रही थी। जब आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके तो गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के आदेश पर खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने अपने नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया। इसके बाद गठित टीम हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दिन रात एक कर दी। आखिरकार पांचवें दिन माले नेता किशोरी को पुलिस को गिरफ्तार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.