बरेली, मार्च 15 -- अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई दिवस पर कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन के मार्गदर्शन में नकटिया नदी के तट पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इसइस दौरान प्रतिभागियों ने श्रमदान कर तट की सफाई की और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने पोस्टर और स्लोगन से नदी संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। फिर सभी ने स्वच्छता की शपथ ली और कहा कि वे नदियों को स्वच्छ व प्रदूषण-मुक्त रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस दौरान कैंट अस्पताल की आरएमओ डॉ. वंदना, कैंट बोर्ड के कार्यालय अधीक्षक डॉ. पारस नाथ, सफाई अधीक्षक मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.