बिहारशरीफ, मार्च 2 -- वाटर पार्क में कार्यक्रम के दौरान हुआ था बवाल गिरफ्तार लोगों में गायक व कई बाउंसर शामिल बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव के पास रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया। जमकर गोलीबारी व रोड़ेबाजी हुई। गोली लगने से एक किशोर जख्मी हो गया था। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी है। इस मामले में पुलिस ने भोजपुर गायक रौशन रोही समेत 33 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ एफआईआर करायी है। पुलिस ने 18 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में गायक व कई बाउंसर शामिल हैं। पुलिस ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि इस मामले में बिहार थाना में मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी कर 18 लोगों को पकड़ा गया है। नामजद अन्य सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.