नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- दिल्ली एमसीडी के नव निर्वाचित महापौर प्रवेश वाही ने कहा है कि इस साल 2026 में भलस्वा और ओखला लैंडफिल साइट को खत्म करने की दिशा में काम में तेजी लाई जाएगी। मानसून में जलभराव की समस्याओं की निगरानी होगी। 50 करोड़ रुपये की लगात की कई सफाई से जुड़ी मशीन निगम के बेड़े में शामिल होंगी। उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।दिल्ली में कोई सीलिंग नहीं होगी: मेयर महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि कोर्ट के आदेश के तहत निगम प्रशासन की तरफ से दिल्ली में रिहायशी इलाकों में चल रही व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों का सिर्फ सर्वे किया जा रहा है। इसमें किसी भी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों पर कोई सीलिंग की कार्रवाई नहीं होगी। इसमें कोई भी भय न ...