नई दिल्ली, मार्च 22 -- आम आदमी पार्टी के दिल्ली अक्ष्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एलजी तरनजीत सिंह संधु पर विपक्षी दल के नेताओं से जरूरी मु्द्दों पर न मिलने का आरोप लगाया है। आप नेता ने कहा- "सत्ता से सवाल करने वालों, आवाज उठाने वालों से एलजी साहब नहीं मिल रहे हैं। जबकि लिलि लिलि का खेल खेलने वालों के साथ मिल रहे हैं।"क्यों मिलना चाहते हैं सौरभ भारद्वाज आप नेता ने कहा- नए उपराज्यपाल दिल्ली में आए हैं। हमने देखा है कि वो वसंत विहार के आरडब्ल्यूए से भी मिल रहे हैं। जब वो एक RWA से मिल सकते हैं, तो विपक्षी पार्टी से तो मिलिए। आप नेता ने चिट्ठी दिखाते हुए कहा- दिल्ली की विपक्षी पार्टी आपसे मिलने का समय मांग रही है। वो लगातार कह रही है कि दिल्ली पुलिस का एसएचओ आरोप लगा रहा है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री के तार ड्रग माफियाओं से मिले हुए हैं। हम आपसे इस व...