नई दिल्ली, जून 18 -- जूते-चप्पल बनाने वाली कंपनी बाटा इंडिया के शेयर बुधवार को डिमांड में थे। इंट्रा-डे में इस कंपनी के शेयर 18 पर्सेंट तक उछल गए। शेयर में यह तेजी तब आई जब फुटवियर बनाने वाली इस कंपनी ने संजय राव को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त करने की घोषणा की। बता दें कि शेयर की यह 23 मई 2006 के बाद से एक दिन में हुई सबसे बड़ी बढ़त है। कहने का मतलब है कि 20 साल बाद शेयर ने एक दिन में इतनी बढ़त देखी है।शेयर का परफॉर्मेंस बाटा इंडिया के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो 678.25 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 18 पर्सेंट बढ़कर 803.05 रुपये पर पहुंच गया। जुलाई 2025 में शेयर 1,287.85 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। मार्च 2026 में शेयर 605.55 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। इस हिसाब से शेयर रिकवरी...