भागलपुर, जुलाई 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव कुमार रवि को पत्र लिखकर नए हॉस्टल निर्माण और पुराने हॉस्टलों के रखरखाव की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव कुमार ने पत्र लिखकर कहा कि नेशनल मेडिकल कमीशन की भागलपुर मेडिकल कॉलेज में यूजी सीट को 150 तक बढ़ाने की अनुमति दी है। वहीं पीजी सीटों की संख्या बढ़ती जा रही है। पुराने हॉस्टल भवनों के तोड़ने के निर्देश के बाद छात्रों की आवासीय व्यवस्था में समस्या उत्पन्न हो गई है। वर्तमान में हॉस्टल की व्यवस्था छात्रों की संख्या के अनुसार पर्याप्त नहीं हैं। जेडीए ने स्वास्थ्य विभाग से इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप करते हुए नए हॉस्टल के निर्माण की स्वीकृति देने और छात्रों की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाने ...