नोएडा, अप्रैल 17 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 4000 हेक्टेयर भूमि में हाथरस अर्बन सेंटर यानि नया हाथरस विकसित करने की तैयारियां शुरू हो गई है। नए शहर में स्थानीय उत्पादों को पहचान मिलेगी। इसके लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। कंपनी नौ महीने में मास्टर प्लान तैयार करेगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि हाथरस अर्बन सेंटर के लिए मास्टर प्लान का खाका तैयार करने के लिए तेलंगाना की कंपनी आरवी इंजीनियरिंग कंसल्टेंट लिमिटेड का चयन किया गया था। पिछले सप्ताह कंपनी की टीम में शामिल नौ प्रतिनिधिमंडलों के साथ यीडा अफसरों ने बैठक की थी। यह भी पढ़ें- हर जोन में खुलेगा जीडीए का जोनल कार्यालय कंपनी प्रथम चरण में 4,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल का मास्टर प्लान तैयार करेगी, इस क्षेत्र में करीब 66 ग...