मुजफ्फर नगर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरनगर। अब नए स्मार्ट मीटर लगने पर 45 दिन में बिजली कनेक्शन नहीं कटेगा। यह व्यवस्था दो किलोवॉट तक के कनेक्शन के लिए की गई है। मुजफ्फरनगर जोन में बिजली विभाग के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बडी तेजी से कार्य चल रहा है। मुजफ्फरनगर जोन में 1 लाख 96 हजार 763 स्मार्ट मीटर लग चुके है। वहीं करीब 54 हजार 259 उपभोक्ताओं का बैलेंस नेगेटिव चला गया है। मुजफ्फरनगर और शामली जनपद में अब तक करीब 21 हजार 683 उपभोक्ताओं की बिजली कट चुकी है। मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में 82068 उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है। यह भी पढ़ें- सर्किल स्तर पर स्मार्ट मीटरों की शिकायतों का होगा निस्तारण 18023 उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर का बैलेंस नेगेटिव चला गया है। अब तक करीब 11248 उपभोक्ताओं के बिजल...