गाजीपुर, अप्रैल 8 -- गाजीपुर (सादात), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सादात थाना क्षेत्र के मजुई गांव में पहले से चल रही एक देशी शराब की दुकान को नए स्थान पर खोले जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। बुधवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में एकत्रित ग्रामीणों ने शादियाबाद से बहरियाबाद जाने वाले मार्ग पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मांग किया कि शराब की दुकान को उसी पुराने स्थान पर रहने दिया जाए, जहां वह वर्षों से मजुई चौराहा से सादात जाने वाली सड़क पर संचालित हो रही है। उनका तर्क है कि नए स्थान पर शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा। उधर, सेल्समैन दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि यह दुकान अनुज्ञापी दुर्गावती देवी के नाम से आवंटित है। आबकारी विभाग में इस नए स्थान के लिए ही अभिलेख प्रस्तुत किए गए थे, जिसे विभाग ने मंजूरी भी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.