हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 7 -- बिहार के सीमांचल क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को अलग कर नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की चर्चाओं के बीच किशनगंज से कांग्रेस सांसद जावेद आजाद का बड़ा बयान आया है। सांसद ने अलग सीमांचल राज्य के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के सीमांचल क्षेत्र सहित आसपास के जिलों को मिलाकर नया राज्य बनाया जाता है तो वे इसका स्वागत करेंगे। शनिवार को किशनगंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के अंतिम छोर पर बसे इस क्षेत्र की लंबे समय से उपेक्षा होती रही है और विकास की गति काफी धीमी रही है। किशनगंज सांसद ने कहा कि सीमांचल बिहार का बेहद पिछड़ा इलाका है। पटना से किशनगंज की दूरी लगभग 400 से 450 किलोमीटर है, जिस कारण सरकार की नजर यहां तक ठीक तरह से नहीं पहुंच पाती। उन्होंने कहा कि इस कारण यह...