नए सीएम से पहले बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन कब संभालेंगे कार्यभार?
पटना, मार्च 6 -- बिहार को नए मुख्यमंत्री से पहले नया राज्यपाल मिल गया है। सैयद अता हसनैन राज्य के 43वें राज्यपाल बनाए गए हैं। वे मौजूदा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की जगह लेंगे। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रह चुके सैयद अता हसनैन अगले सप्ताह बिहार के राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे। उनके 12 मार्च को पटना पहुंचने का कार्यक्रम है। दूसरी ओर, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार को नया सीएम भी मिलने वाला है। जानकारी के अनुसार, बिहार के नए राज्यपाल बनाए गए सैयद अता हसनैन पटना पहुंचने के बाद लोकभवन में बिहार के राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे। पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाएंगे। हालांकि, शपथग्रहण कार्यक्रम की तिथि अभी तय नहीं की गई है। संभव है कि 13 मार्च को वे राज्यपाल का कार्यभार संभाल लेंगे। नए राज्यपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.