पटना, अप्रैल 14 -- Bihar BJP CM: बिहार में आज राज्य के नए और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। लेकिन भाजपा के विधायक भी विधायक दल की बैठक के कुछ घंटे पहले तक इस बात से बेखबर हैं कि भाजपा किसे सीएम बना रही है। बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर मीडिया के सवाल पर कहा कि नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह जानने के लिए वे खुद भी उतनी ही उत्सुक और उत्साहित हैं, जितना बिहार की आम जनता है। बता दें कि भाजपा के विधायक दल की पटना में शाम 3 बजे बैठक है, जिसमें पार्टी अपने नेता का चुनाव करेगी। बैठक में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है। संभव है कि भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन भी इस बैठक में शामिल हों, जो पटना आ रहे हैं। भाजपा विधायक दल के नेता पद पर इस समय सम्राट चौधरी हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.