नोएडा, जून 1 -- नोएडा, राजेश शर्मा। जिले के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी बनाए गए हैं। वह मंगलवार को पदभार संभालेंगे। इससे पहले वह बहराइच में वरिष्ठ परामर्शदाता थे। यहां के सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार का स्थानांतरण लखनऊ स्थित स्वास्थ्य निदेशालय कर दिया गया है। वह संयुक्त निदेशक के रूप में काम करेंगे। वह करीब एक साल इस पद पर रहे। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कमी से जूझ रहा है, जिससे राष्ट्रीय कार्यक्रमों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। एक दिन पहले ही जिला अस्पताल के नए सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- कॉल्विन के प्रमुख अधीक्षक और जेडी हेल्थ बने निदेशक वह भी मंगलवार को पदभार लेंगे। यह भी पढ़ें- मुकेश कुमार बने गोला के ईओ

हिंदी हिन्दुस्ता...