रामगढ़, अप्रैल 16 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि छावनी परिषद रामगढ़ में प्रशासनिक नेतृत्व का परिवर्तन हो गया है। छावनी परिषद के नवनियुक्त सीईओ विवेक सिंह रामगढ़ पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर सकते हैं। औपचारिक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद विधिवत रूप से 45 वे सीईओ के रूप में कमान संभालेंगे। नए सीईओ विवेक सिंह देहरादून से गुरुवार को बाय प्लेन रांची से रामगढ़ सैनिक क्षेत्र पहुंच गए। विवेक सिंह देहरादून से रामगढ़ आए हैं। वहीं रामगढ़ के निवर्तमान सीईओ अनंत आकाश का तबादला देहरादून कर दिया गया है। अनंत आकाश अब देहरादून में डीईओ के महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवा देंगे। नए सीईओ के आगमन को लेकर परिषद कार्यालय में तैयारिया पूरी कर ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...