नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच सीजफायर की खबर ने भारतीय शेयर बाजार को बूस्ट दे दिया है। इस खबर की वजह से बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में लंबे समय बाद तूफानी बढ़त देखी गई। इस पॉजिटिव माहौल के बीच पेनी कैटेगरी के यस बैंक के शेयर पर भी निवेशक टूट पड़े। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को यस बैंक के शेयर 18.14 रुपये की पिछली क्लोजिंग से बढ़कर 5 पर्सेंट से ज्यादा उछले और भाव 19.09 रुपये तक पहुंच गए। शेयर की क्लोजिंग बीएसई पर 4.96% बढ़कर 19.04 रुपये पर हुई। बैंक के शेयर का 52 वीक हाई और लो 24.30 रुपये और 16.90 रुपये है।बैंक की कमान किसे? हाल ही में यस बैंक ने बताया कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाल लिया है। टोंसे ने इस पद पर प्रशांत कुमार की जगह ली है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.