नए सिलेबस में ऑनलाइन क्रेडिट की छूट, विवि में पोर्टल चालू नहीं
मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। लोकभवन से तैयार सीबीसीएस के नए सिलेबस में छात्रों को मूक और स्वयं पोर्टल से ऑनलाइन क्रेडिट पूरा करने की छूट है। लेकिन, बीआरए बिहार विवि में स्वयं और मूक पोर्टल काम नहीं कर रहे हैं। यूजीसी, शिक्षा विभाग और लोकभवन के कई बार पत्र आने के बाद भी बीआरएबीयू में स्वयं और मूक पोर्टल के लिए नोडल अफसर तय नहीं हो सके हैं।स्नातक के साथ पीजी रेगुलेशन में भी ऑनलाइन कोर्स कर क्रेडिट पाने का विकल्प दिया गया है। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि जल्द ही विवि में स्वयं पोर्टल शुरू करने की प्रक्रिया होगी। वर्ष 2020 में ही यूजीसी ने स्वयं पोर्टल को लॉन्च करते समय सभी विश्वविद्यालयों को इसको लागू करने का निर्देश दिया था। लेकिन, उस वक्त कोरोना काल होने के कारण यह पोर्टल शुरू नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.