गाजियाबाद, दिसम्बर 30 -- ई-रिक्शा चालकों के लिए जरूरी खबर है। एनसीआर के गाजियाबाद शहर में 01 जनवरी 2026 से बिना क्यूआर कोड वाले ई-रिक्शा नहीं चल सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि ई-रिक्शा चालक 31 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कराकर अपना क्यूआर कोड मुफ्त प्राप्त कर लें। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के अनुसार, शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ महिला सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए हर ई-रिक्शा को एक यूनिक क्यूआर कोड से जोड़ा जा रहा है। इस क्यूआर कोड में ई-रिक्शा चालक का नाम, फोटो, मोबाइल नंबर, वाहन पंजीकरण और परमिट से जुड़ी जानकारी दर्ज रहेगी। क्यूआर को कोड स्कैन करते ही उसकी और चालक की पूरी डिटेल सामने आ जाएगी, जिससे चालक की पहचान की पुष्टि आसान हो जाएगी। यह भी पढ़ें- NCR में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, 31 एकड़ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.