नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल ने नए साल के अवसर पर यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। मंडल में चल रहे पटरियों के दोहरीकरण, विद्युतीकरण और विभिन्न कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद अब ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा किया गया है। इसके परिणामस्वरूप, 1 जनवरी से जोधपुर मंडल की 22 महत्वपूर्ण ट्रेनों की समय-सारणी में आंशिक बदलाव किया जा रहा है। जोधपुर के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे के बुनियादी ढांचे में सुधार और ट्रेनों की औसत गति बढ़ने के कारण मंडल के पांच प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है। यह बदलाव न केवल यात्रियों का समय बचाएगा, बल्कि परिचालन क्षमता को भी बढ़ाएगा। कामाख्या-जोधपुर एक्सप्रेस का विस्तार रेलवे ने यात्रियों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.