नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नए साल में WhatsApp चैटिंग का अंदाज बदलने वाला है। कंपनी अपने iOS यूजर्स के लिए तगड़ा फीचर लाने की तैयारी कर रही है। यह फीचर यूजर्स को मेसेज टाइप करते टाइम स्टिकर के सुझाव देगा। कंपनी इस फीचर को वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड में पहले ही उपलब्ध करा चुकी है। अब इसकी एंट्री iOS में होने वाली है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 26.1.10.72 में देखा गया है। WABetaInfo ने इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी X पोस्ट में शेयर किया है।एक ही टैप में तुरंत भेज सकेंगे स्टिकर स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि कुछ बीटा टेस्टर को चैट बार से ही स्टिकर पैनल खोले बिना स्टिकर के साथ इंटरैक्ट करने का एक नया ऑप्शन दिया जा रहा है। इसमें जब कोई इमोजी टाइप किया जाता है, तो वॉट्सऐप उस इमोजी के मतलब से मिलते-जुलते स्टिकर सजेस्ट ...