मुंगेर, जनवरी 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल इंजन कारखाना जमालपुर के कर्मचारियों के लिए नववर्ष खुशी के साथ आयी है। जमालपुर वर्कशॉप के सीडब्लूएम विनय कुमार वर्णवाल ने नए साल में करीब 1586 रेलकर्मचायिों को एक साथ पदोन्नति का लाभ दिया है। इससे पदोन्नति लेने वालों कर्मचारी सहित रेल यूनियन नेताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सीडब्लूएम विनय वर्णवाल ने कारखाना में कार्यरत रेल कर्मियों को वर्षों बाद 28 लेवल स्तर पर प्रमोशन दिया गया है। इसमें हेल्पर से टेक्नीशियन 3, टेक 3 से टेक 2, टेक 2 से टेक वन, टेक 1 से सीनियर टेक्नीशियन पद एवं लेखापाल विभाग में कर्मचारियों को सीधा पदोन्नति मिली है। मौके पर सीडब्लूएम विनय कुमार वर्णवाल ने कहा कि कर्मचारियों के पदोन्नति मिलने से निश्चित ही वर्कशॉप में उत्पादन क्षमता विकसित होगी। तथा गुणवत्तापूर्ण कार्यों के बद...