कानपुर, जनवरी 2 -- सीयूजीएल ने नए साल में शहरवासियों को सौगात दी है। सीएनजी के दामों में 1.50 रुपये और पीएनजी में दो रुपये की कमी की गई है। सीएनजी के दाम 96 रुपये से घटाकर 94.50 रुपये और पीएनजी के दाम 57 रुपये से 55 रुपये एससीएम किए गए हैं। सीयूजीएल के मैनेजर मुही खान ने बताया कि नई दरों को कानपुर व उन्नाव में लागू किया है। इससे पहले दिसंबर में सीएनजी के दामों में एक रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.