गुड़गांव, दिसम्बर 31 -- गुरुग्राम। नए साल में विकास की कई परियोजनाओं को शुरू किया जाएगा। इसके अलावा निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। विकास कार्यों में पारदर्शिता बरती जाएगी। यह बात बुधवार को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही। मीणा ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद मिलेनियम सिटी के निवासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़कों, फ्लाईओवर, पानी की सप्लाई, सीवर और पानी निकासी के अलावा सार्वजनिक परिवहन सेवा को बेहतर बनाया जाएगा। इस दौरान गुणवत्ता और समय पर परियोजनाओं को पूरा करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेक्टर 45-46-51-52 चौक (अंबेडकर चौक) व सेक्टर 85-86-89-90 चौक (दादी सती चौक) पर फ्लाईओवर के निर्माण किए जाएंगे। अगले साल में इन यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.