कन्नौज, दिसम्बर 31 -- कन्नौज। नए साल का जश्न आते ही शहर का बाजार पूरी तरह रौनक से भर गया है। बेकरी, चॉकलेट शॉप और गिफ्ट की दुकानों पर रंग-बिरंगे डिजाइनर केक आकर्षक सजावट के साथ ग्राहकों को लुभा रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक इस बार पिछले साल की तुलना में केक और चॉकलेट की बिक्री बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।शहर की बेकरी और केक शॉप पर चॉकलेट फ्लेवर के केक की खास मांग देखी जा रही है। डार्क चॉकलेट, चॉकलेट ट्रफल और चॉकलेट फज जैसे प्रीमियम वेरायटी के केक नए साल की पार्टी के लिए लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। कई दुकानों पर न्यू ईयर थीम वाले केक की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।केक के साथ ही गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी दिनभर अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। चॉकलेट गिफ्ट पैक, टेडी बियर, ग्रीटिंग कार्ड, सजावटी सामान और परफ्यूम के काउंटर पर युवाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.