लातेहार, जनवरी 1 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। नए साल पर प्रखंडवासियों ने नये जोश, नयी ऊर्जा व नये संकल्प के साथ नव वर्ष 2026 का स्वागत किया। इसके पूर्व नए साल की पूर्व संध्‍या पर आधी रात तक प्रखंडवासी जश्न में डूबे रहे। मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। साथ ही सोशल साइट्स पर भी बधाई संदेश भेजा। मौके पर मंदिर और चर्च में भी प्रार्थना की गयी। नए साल में पिकनिक मनाने को लेकर लोध फॉल और नेतरहाट में इस वर्ष रिकॉर्ड स्तर पर हजारों की तादाद में लोग उमड़े थे। इसमें पश्चिम बंगाल से अधिकांश लोग बस व कार से आए थे। दोपहर तक इतनी भीड़ हो गई थी कि लोध फॉल के चारों ओर के रास्ते में जाम लग गया। इस मौके पर कई लोगों ने दिल-खोलकर साउंड बॉक्स लगाकर नाच-गाकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस दरम्यान लोध फॉल में पर्यटको की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्यटक ...