फरीदाबाद, दिसम्बर 28 -- नया साल फरीदाबादवासियों के लिए राहत लेकर आएगा। लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे शहर के कई इलाकों में पानी की समस्या अब काफी हद तक दूर होने वाली है। एफएमडीए की मास्टर वाटर सप्लाई परियोजना के तहत साल 2026 में करीब 20 कॉलोनियों में पेयजल व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इस दौरान 10 नई कॉलोनियों में पहली बार रेनीवेल के माध्यम से पेयजल आपूर्ति शुरू होगी, जबकि अन्य इलाकों में मौजूदा सप्लाई को मजबूत किया जाएगा। जून 2026 तक छह रेनीवेल से पेयजल आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में यमुना किनारे लगे 22 रेनीवेल और अलग-अलग इलाकों में लगे 1700 ट्यूबवेलों के जरिये रोज 280 एमएलडी पानी की सप्लाई होती है, जबकि मांग 450 एमएलडी है। इसकी पाइपलाइन जब यमुना से चलती है तो पूर्वी हिस्से के तमाम कॉलोनियों व सेक्टरों को पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.