बगहा, जनवरी 1 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय नए वर्ष के पहले दिन शीतलहर के कारण शैक्षणिक कार्य स्थगित होने से विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शून्य रही। उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवराजपुर के प्रधानाध्यापक सुभाष नारायण सिंह ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच बैठक कर इस सत्र में शेष बचे कार्य दिवसों के अनुरूप शिक्षण कार्य के लिए रणनीति बनाने का निर्देश दिया। साथ ही प्रधानाध्यापक के द्वारा ईिशक्षा कोष, अपार आईडी, यू डायस प्लस आदि के आंकड़ों से संबंधित कार्यों को अपडेट करने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिया गया। शीतकालीन अवकाश से पूर्व विद्यालय के पोषक क्षेत्र में गृहवार सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया गया था। विभागीय निर्देशानुसार इस सर्वेक्षण में विद्यालय से बाहर छिजित एवं अनामांकित छात्र-छात्राओं को चिन्हित किया जाना था। चिन्हित छात्रों के अभिभाव...