नई दिल्ली, जनवरी 1 -- वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को फ्लोरिडा के अपने रिसॉर्ट में नए साल की पार्टी रखी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब उनसे नए साल की इच्छा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह धरती पर शांति चाहते हैं। पार्टी में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा भी शामिल हुए। अपने संबोधन में ट्रंप ने अपनी सरकार की तारीफ की और दावा किया कि अमेरिका वापस आ गया है और मजबूत है। इस दौरान ट्रंप ने कलाकार वैनेसा होराबुएना द्वारा बनाई गई जीसस क्राइस्ट के चेहरे की पेंटिंग के लिए नीलामीकर्ता की भूमिका निभाई। ट्रंप ने कहा कि इससे मिलने वाला पैसा सेंट जूड चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल और एक शेरिफ विभाग को जाएगा। पेंटिंग 2.75 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बिकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.