पूर्णिया, दिसम्बर 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर की खूबसूरती और नागरिक सुविधाओं को नई मकसद के साथ पूर्णिया नगर निगम ने अपने सभी 46 वार्डों में रोशनी व्यवस्था को विस्तार देना शुरू कर दिया है। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नए साल में शहर की हर मुख्य सड़क, चौक-चौराहा और नई बसी बस्तियां झिलमिल नजर आएंगी। नगर निगम द्वारा फोर्ड कंपनी चौक से बस स्टैंड तक ऑक्टेगनल लाइट लगाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। आने वाले दिनों में इसे मरंगा तक विस्तारित किया जाएगा। साल के अंत तक कम से कम 400 ऑक्टेगनल लाइट लगाए जाएंगे। मुख्य रोड के किनारों पर अधिकांश लाइटें स्थापित हो चुकी हैं, जबकि कई चौक-चौराहों और डिवाइडर के बीच भी ऑक्टेगनल लाइट लगाई जा रही हैं। -नया रूप दे रहे स्ट्रीट लाइट व तिरंगा लाइट:- -नगर निगम के अनुसार सिर्फ सड़कों पर ही कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.