नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- नए साल पर ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। IMD के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में 29 से 31 दिसंबर तक गरज के साथ बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। देश के कई हिस्सों में घना कोहरा और ठंड जारी है। हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पंजाब में 31 दिसंबर तक रात/सुबह के समय बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.