नई दिल्ली, जनवरी 2 -- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'नायरा' का किरदार निभाने वाली शिवांगी जोशी ने नए साल पर फैंस को अपने 'बॉर्बी डॉल' लुक से बेहद इंप्रेस कर दिया। शिवांगी आमतौर पर फैंस को साड़ी और गाउन वाले लुक में नजर आती हैं। लेकिन इस बार उनका न्यू ईयर लुक बाकी समय से बिल्कुल अलग और स्टानिंग था। बता दें, शिवांगी नए साल पर गुलाबी मिनी स्कर्ट और टॉप में नजर आईं। जिसमें वो किसी ब्यूटी क्वीन से कम नहीं लग रही थीं। सोशल मीडिया पर शिवांगी की तस्वीरें देखकर फैंस उन्हें बॉर्बी डॉल बता रहे हैं। शिवांगी इन तस्वीरों में पिंक कलर के प्यारे से टेडी बियर को हग करती हुई नजर आ रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...