रुद्रपुर, जनवरी 1 -- रुद्रपुर। नए साल के पहले दिन गुरुवार को लोगों ने मंदिरों में जाकर शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की। शहर में बुधवार देर रात तक नए साल के जश्न के बाद गुरुवार को सुबह से ही लोग मंदिरों में पहुंचने लगे थे। लोगों ने भगवान के दर्शन कर नए साल की शुरुआत की। शहर के प्राचीन अटरिया मंदिर, बृहस्पति देव मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, साईं मंदिर, शनिदेव मंदिर, दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में से सुबह से ही लोग पहुंचने लगे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...