लखनऊ, जनवरी 1 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। नया साल कई परिवारीजनों के लिए दोगुनी खुशियां लेकर आया। साल के पहले दिन 30 से अधिक गर्भवती महिलाओं की गोद भरी। इन गर्भवती महिलाओं ने डॉक्टरों से पहली जनवरी को डिलिवरी कराने की गुजारिश की थी। सेहत का आकलन के बाद डॉक्टरों ने डिलिवरी कराने का फैसला किया। इनमें 90 फीसदी डिलिवरी ऑपरेशन से हुई हैं। शुभ दिन व मुहुर्त पर प्रसव की तिथि पहले से तय की गई थी। केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीनमेरी), लोहिया, डफरिन, झलकारीबाई, लोकबंधु समेत अन्य निजी अस्पतालों में 30 गर्भवती महिलाओं ने पहली जनवरी को प्रसव कराने के लिए डॉक्टर से गुजारिश की थी। क्वीनमेरी की डॉ. सुजाता देव ने बताया कि पहली जनवरी ऐसे चार प्रसव हुए। सभी के घरों में बेटों ने जन्म लिया है। उन्होंने बताया कि सभी गर्भवती महिलाओं की सेहत का आकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.