कानपुर, जनवरी 1 -- ईपीएफओ ने नए साल के दिन रिटायर हुए 40 पात्र पेंशनरों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पूरी पेंशन का भुगतान किया। नए साल पर ईपीएफओ के कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय में 'पेंशन प्रयास' कार्यक्रम हुआ। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम शाहिद इकबाल ने पात्र पेंशनरों को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) मौके पर दिए। यूपी के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बक्शी ने इस कार्यक्रम से लाभान्वित होने वाले पेंशनरों को भविष्य में बेहतरी की शुभकामनाएं दीं। नव वर्ष में 'पेंशन प्रयास' कार्यक्रम से ईपीएफओ से जुड़े प्रत्येक सदस्य को उनके काम में आसानी करने के लगातार प्रयास करते रहने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...