गाज़ियाबाद, जनवरी 1 -- सुख-समृद्धि की कामना कर लोगों ने नव वर्ष की शुरुआत की, पहले दिन लिए संकल्प, एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं - पार्कों में रही भीड, मॉल में दिखाई नए साल पर ग्रहाकों की भीड़ गाजियाबाद, संवाददाता। नए साल के पहले दिन शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने भगवान की पूजा कर नए साल की शुरुआत की। साथ ही तरह तरह के संकल्प लिए। एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, पार्कों और मॉल में रोजाना के मुकाबले ज्यादा भीड़ दिखी। नए साल पर रात 12 बजे से एक दूसरे को शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान कई लोगों ने एक दूसरे को उपहार भी दिए। श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की लाइन लगी रही। इसके साथ देवी मंदिर डासना, स्वयं भू मंदिर कविनगर, शिव मंदिर नेहरू नगर, शिव म...